फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident in mau Four including a soldier died in a face-off between two buses

मऊ में बड़ा हादसा: दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में सिपाही सहित चार की मौत, 25 लोग घायल

Fri, 04 Mar 2022 08:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 08:05 PM IST
सार

मऊ जनपद मुख्यालय से एक प्राइवेट सवारी बस लेकर जा रही थी। जैसे ही बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गुलौरी स्थित गांधी आश्रम के पास पहुंची, सामने से आ रही बस से जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Accident in mau Four including a soldier died in a face-off between two buses
मऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी धर्मागतपुर गांधी आश्रम के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से का क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मऊ जनपद मुख्यालय से एक प्राइवेट सवारी बस बलिया सवारियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गुलौरी स्थित गांधी आश्रम के पास पहुंची, सामने से चुनाव ड्यूटी में जा रही बस से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में सवारी बस में सवार बलिया जनपद के संवरा निवासी निवासी नाजिम (55), सरायभारती निवासी सदानंद राजभर (50), बलिया निवासी राजू तिवारी (50) तथा गाजीपुर जनपद के गोविंदपुर निवासी सिपाही अनिल कुमार यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बलिया जनपद के कंसो पटना निवासी पूजा सिंह (25), रसड़ा के कटियारी निवासी लल्लन चौहान (40), पटना थाना रसड़ा निवासी पवन कुमार सिंह (20), रसड़ा के संवरा निवासी श्याम देवराम (40) को उपचार के लिए रतनपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed