इंदारा। आजादी के अमृत महोत्सव पर इंदारा रेलवे स्टेशन से सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। आरपीएफ के कार्मिकों द्वारा मोटरसाइकिल रैलियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरपीएफ चौकी प्रभारी एचएन तिवारी ने कहा कि रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यह रैली जाएगी। लोगों को आजादी के महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ यात्रा के प्रति सजग रहने, बेवजह चेनपुलिग नहीं करने, सुरक्षित यात्रा करने आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बाइक रैली में शामिल आरपीएफ जवान वाराणसी रेल मंडल के महत्वपूर्ण बेल्थरारोड, इंदारा, मऊ आदि महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर जाएगी। रेलवे सुरक्षा वाहन रैली मार्ग में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण शहरों व गांव में अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में बताते हुए बचपन बचाओ, रेल यात्रा के दौरान सजग रहने एवं समपार फाटक को पार करते समय सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान एएसआई नंदकिशोर सिंह, राजेश सिंह यादव, एचएन तिवारी, सुनिल यादव, विनय शंकर सिंह, कौशल पांडेय, सुधीर सिंह, अनिल कुमार, आरके उपाध्याय, राकेश सिंह, छोटे लाल गिरी, अनिल राय आदि उपस्थित रहे।