{"_id":"6762ae43f00b66b8140db1b4","slug":"aap-gave-45-days-ultimatum-to-end-corruption-otherwise-will-go-on-hunger-strike-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : आप ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए 45 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो करेगें अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : आप ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए 45 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो करेगें अनशन
Wed, 18 Dec 2024 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:43 PM IST
सार
आप जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग को लेकर 45 दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि इसके विरोध में अनशन करेंगे। आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को घोसी तहसील में घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग के संबंध में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि घोसी तहसील के आम आदमी पार्टी मऊ के ज़िला महासचिव से जमीन नापी करने के लिए घूस मांगा जा रहा है, तो अन्य आम जनता के साथ क्या होता होगा।
विज्ञापन
तहसील के लेखपाल व कानूनगो कहते है कि पैसा देंगे तो नापी होगी नहीं तो नहीं होगी। कहा कि घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार घोसी तहसील से समाप्त नहीं होगा तो सभी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मनरेगा में भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों के साथ कई जगहों पर कोटेदार अनाज कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से 45 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद सुधार नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आमरण अनशन करेगी। ज़िला महासचिव एके सहाय ने कहा कि भी तो हमलोगों ने अंगड़ाई लिया है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जान भी जाए तो परवाह नहीं है।
विज्ञापन
हम लोग मिलकर इसको समाप्त करेगे। कार्यक्रम में वकील रावत, स्वामीनाथ, दीपक चौहान, अजय सिंन्हा, सुशील वर्मा, असलम खान, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र गोड, ताहिर खान, शमीम अख्तर, अनीश खान शामिल थे।