{"_id":"6215202cbaf8a11a2535a3e7","slug":"aajamagadh-se-sate-kshetron-kee-dukaanon-par-mein-chalaaya-cheking-abhiyaan-mau-news-vns6399490200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ से सटे क्षेत्रों की दुकानों पर में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ से सटे क्षेत्रों की दुकानों पर में चलाया चेकिंग अभियान
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में शराब की दुकान का निरीक्षण करती आबकारी विभाग की टीम।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। सीमावर्ती जिले आजमगढ़ में गत दिवस जहरीली शराब पीने से कईयों की मौत और बीमार पड़ने की घटना ने एक बार फिर जहरीली शराब के मामले को चर्चा में ला दिया है। उधर, सीमावर्ती जिले में इतनी बड़ी घटना को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने जिले में दो टीमें गठित कर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। मंगलवार को टीम द्वारा आजमगढ़ के सीमा से सटे मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, रामनगर मोड़, बनियापार, सरसेना, लग्गुपूर, सुल्तानीपुर में चेकिंग अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने बताया कि आजमगढ़ में घटना के बाद जिले में भी सर्तकता बरती जा रही है। चारों आबकारी निरीक्षक पुकेंश कुमार सिंह, सुशील कुमार, सुरेश कुमार तथा पंकज प्रसाद के नेतृत्व वाली दो टीमें गठित की गई है। इन टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते दि मधुबन के चक्कामुसाडीह में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में लहान को नष्ट करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।