फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man who went to Bihar to learn work committed suicide, family members suspected murder waiting for th

Mau: बिहार में काम सीखने गए युवक ने की खुदखुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार

Fri, 11 Oct 2024 12:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

मऊ निवासी युवक ने बिहार में खुदखुशी कर ली । बताया जा रहा है कि युवक सीवान में स्वर्ण कारोबारी के यहां कटिंग का काम सीखने गया था। परिजनों ने बताया कि खुदखुशी से पहले मृतक ने अपनी मां से फोन पर बात की और बाद में ये सूचना सामने आई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

विज्ञापन
A young man who went to Bihar to learn work committed suicide, family members suspected murder waiting for th
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ के घर में मातम का माहौल है। बिहार के सिवान में स्वर्ण कारोबारी के यहां आभूषणों के कटिंग का काम सीखने वाले युवक ने शुक्रवार की सुबह अपने मोबाइल से मां को फोन कर पूरे घर का हाल-चाल जाना और दो दिन बाद घर आने की बात कही।

विज्ञापन



घर वाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे कि उसी शाम को युवक का उसके कमरे में ही फंदे पर लटकता शव मिलने की सूचना मिल गई। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सिवान पहुंचे। जहां देर रात युवक का पोस्टमार्टम कर शनिवार की भोर में करीब तीन बजे शव को घर लाया गया।
विज्ञापन





जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पूराघाट बाजार निवासी गौरव वर्मा (18) पिता राजू वर्मा करीब आठ माह पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ बिहार के सिवान राज्य में सोने के आभूषणों की कटिंग का काम सीखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ मऊ जिले के ही तीन युवक भी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। शुक्रवार की सुबह को कमरे में रहने वाले एक युवक मऊ आ रहा था, जिसे छोड़ने के लिए गौरव रेलवे स्टेशन भी आया था।

उसने अपनी मां को फोन कर दशहरा पर्व पर घर आने की बात बताई। सब कुछ सामान्य था कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मऊ जिले निवासी अनु वर्मा जो मृतक का रिश्तेदार है, जिसकी सिवान में दुकान हैं। उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दें कि गौरव का उसके कमरे में फंदे से लटक था शव पाया गया है।

घर के इकलौते चिराग की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। घर में रोने बिलिखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। निजी गाड़ी से परिजन सिवान पहुंचे। जहां शुक्रवार की रात को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक गंभीर और सौम्य स्वभाव का था। करीब एक सप्ताह पहले वह घर आया था। कुछ जरूरी काम बात कर सिवान गया और मां से दशहरा पर घर आने की बात कही थी।

परिजनों ने हत्या किया आशंका जताते हुए सिवान में ही पुलिस को तहरीर दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। वही शनिवार की भोर में मृत युवक का शव घर आने के बाद पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।


परिजन सहित पूरे मोहल्ले के लोग युवक के स्वभाव की चर्चा करते रहे। युवक की माता बिंदु, पिता राजू वर्मा, छोटी बहन सुहानी व शिवांगी के साथ रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed