{"_id":"603e788538158619302b7f27","slug":"a-young-man-stabbed-a-neighbour-to-death-in-a-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: मामूली कहासुनी में युवक ने पड़ोसी को मारा चाकू, अस्पताल में जांच के दौरान मृत घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: मामूली कहासुनी में युवक ने पड़ोसी को मारा चाकू, अस्पताल में जांच के दौरान मृत घोषित
Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहूपुरा मोहल्ले में मंगलवार की देर रात दस बजे के करीब विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में मनबढ़ ने पड़ोसी को चाकू मार दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। देर शाम इस घटना से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहुपूरा निवासी जावेद अफजल 42 वर्षीय पुत्र नुरुलहसन का मंगलवार की रात दस बजे के करीब पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पड़ोसी ने जावेद अफजल पर चाकू से वार कर दिया। चाकू जावेद के गर्दन में लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ नगर नरेश कुमार, कोतवाल डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी। इस बीच शहर में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी मौके पर पहुंच गए। बताते चलें कि मृतक और हमलावर दोनों बुनकर हैं।
विज्ञापन