फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man returning home from his maternal home died in an accident

Mau News: ननिहाल से वापस घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from his maternal home died in an accident
कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा के पास एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक कोपागंज में अपने ननिहाल से वापस घर जा रहा था। हादसे में घायल होने के बाद वह मां को फोन पर सूचना दिया और उसके बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर के अनुसूचित बस्ती निवासी दिनेश कुमार (20) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार गुरुवार को कोपागंज थाना के देवकली विशुनपुर अपने मामा के घर गया था। रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद वापस बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी वह हिकमा गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उसपर पड़ी तो उसने पुलिस के साथ एम्बुलेंस को फोनकर उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छोटा होने के चलते घर का लाडला था दिनेश

दिनेश दो भाई था। उसका बड़ा भाई बाहर काम करता है, जबकि दिनेश घर पर रहता था। हादसे के बाद मृतक की मां मीरा देवी और पिता राम प्रीत के साथ उसके ननिहाल में भी मातम पसरा हुआ है। घटना के समय मृतक दिनेश हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed