फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A woman died after getting hit by an intercity train

Mau News: इंटरसिटी ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

Mon, 01 Sep 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A woman died after getting hit by an intercity train
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव स्टेशन के पास शिवाला मंदिर के बगल में रविवार की दोपहर 11:20 बजे के करीब एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की पहचान मीरा देवी पत्नी प्रेम कुमार यादव निवासी भौरास थाना मड़ियाहूं के रूप में की।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मड़ियाहूं राममूर्ति यादव ने बताया कि रायबरेली से जौनपुर जा रही इंटरसिटी जैसे ही जंघई मड़ियाहूं के किलोमीटर 26 के 9 पर पहुंची थी। अचानक एक महिला आकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गई, जिससे आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना चालक गोविंद कुमार ने स्टेशन पर दिया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र आशीष यादव व आयुष यादव हैं। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। परिजनों की माने तो मृतका घर से धान देखने की बात कह कर घर निकली थी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed