{"_id":"6a5bd6dce07c45cac908389c","slug":"a-vehicle-from-the-opposite-lane-suddenly-appeared-while-trying-to-avoid-it-the-truck-crashed-through-the-railing-and-plunged-into-a-gorge-mau-news-c-295-1-mau1002-148829-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अचानक सामने आया दूसरी लेन में चल रहा वाहन, बचाने में रेलिंग तोड़ खाई में गिरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अचानक सामने आया दूसरी लेन में चल रहा वाहन, बचाने में रेलिंग तोड़ खाई में गिरा ट्रक
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक।
रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव के पास शनिवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खाली बोतलों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक चालक सुरेंद्र यादव और सहायक चालक पंकज यादव अयोध्या से खाली बोतलें लादकर बिहार प्रांत के बक्सर नया नगर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे उनका ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 279.7 पर पहुंचा।
तभी पीछे से दूसरी लेन में चल रहा अज्ञात वाहन अचानक उनकी लेन में आ गया। वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।
गनीमत रही कि चालक और सहायक चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। चालक और खलासी सुरक्षित हैं।