फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A total of 4856 vehicles were challaned in the traffic month

यातायात माह में कुल 4856 वाहनों का हुआ चालान

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
A total of 4856 vehicles were challaned in the traffic month
मऊ। यातायात माह नवंबर के समापन के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पुलिस कार्यालय मुख्य गेट से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गाजीपुर तिराहा होते हुए, आजमगढ़ तिराहा, बाल निकेतन, भीटी, फातिमा चौराहा होते हुए गाजीपुर तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों से हेलमेट, सील्ट बेल्ट लगाने आदि यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। कहा कि लोग अपने आस पास के लोगों को भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी द ेकर जागरुक करने का प्रयास करें। ताकि वह भी सड़क पर सुरक्षित चल सकें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा, टीएसआई संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। यातायात माह के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नवंबर माह में कुल 4856 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही तीन लाख तेरह हजार सात सौ रूपए शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed