फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A student returning home from school was beaten up, case filed against five

Mau News: स्कूल से घर जा रहे छात्र को पीटा, पांच पर केस

Thu, 17 Jul 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A student returning home from school was beaten up, case filed against five
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा के पास स्कूल से घर जा रहे छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते 12 जुलाई की है। मधुबन कस्बा निवासी बृजेश कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते 12 जुलाई की दोपहर तीन बजे उनका भतीजा उदय प्रताप साहनी स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में नेवादा मोहल्ला के पास गंगऊपुर निवासी आर्यन यादव सहित पांच लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed