फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A limited number of shops will be installed on religious festivals: SDM

धार्मिक पर्व पर सीमित संख्या में लगेगी दुकानें : एसडीएम

Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
A limited number of shops will be installed on religious festivals: SDM
मधुबन। दीपावली, छठ, गोवर्धन पूजा सहित धार्मिक पर्व पर इस बार मिठाई एवं फलों की दुकानें कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित रूप में लगाई जाएगी। पटाखे की दुकानें यदि कस्बा में कहीं दिखी तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में पटाखे की दुकानें कस्बे से बाहर लगाई जाएगी। इस साल मधुबन में पटाखे की दुकानों को पांती खेल के मैदान में अनुमति के साथ लगाने का आदेश दिया गया है । साथ ही छठ, दीपावली,गोवर्धन पूजा के लिए इस साल मिठाई व फलों की दुकानें व्यापक स्तर पर नहीं लगाने के साथ आवागमन बाधित न हो इसका ध्यान देने के क्रम में दुकानदारों को अपनें फल एवं मिठाइयों को बेचने में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों को चेताया कि यदि निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, नायब तहसीलदार संतविजय सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed