फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A girl disappeared two and a half months ago, kidnapping case filed against four people

Mau News: ढाई महीने पहले गायब हुई युवती, चार के खिलाफ अपहरण का केस

Tue, 16 Sep 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A girl disappeared two and a half months ago, kidnapping case filed against four people
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव निवासी युवती के अपहरण के मामले में सोमवार को घोसी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है। पीड़िता ढाई महीने पहले घर से ब्यूटीपार्लर का कोर्स सीखने निकली थी। उसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

घोसी क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव निवासी नीलम भारती कस्बा बाजार में ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखती थी। चार जुलाई 2025 को वह रोज की तरह ही घर से वह ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में निकले, लेकिन कोई पता नहीं चला। खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि नीलम के गायब होने के पीछे सिंटू उर्फ संजीव, कैलाश, बालचंद और कमलावती का हाथ है। इन्हीं चारों ने पिता की तबीयत खराब है का हवाला देकर कार में बैठाकर ले गए। जब इन चारों से युवती के पिता बृजेंद्रनाथ ने जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में स्थानीय पुलिस में तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इस मामले में कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed