फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A big fight was fought to get human dignity: Dr. Sanjay Rai

मानवीय गरिमा दिलाने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी गई: डा. संजय राय

Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
A big fight was fought to get human dignity: Dr. Sanjay Rai
नगर के भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के लाइब्रेरी हाल में डा.भीमराव अंबेडकर के जयंती व - फोटो : MAU
मऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती तथा राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि पर राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ की लाइब्रेरी में एक विचार गोष्ठी हुई।। इस मौके पर डॉ. संजय राय ने डा. भीमराव अंबेडकर तथा राहुल सांकृत्यायन ने मनुष्य की मनुष्यता एवं मानवीय गरिमा दिलाने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केवल विचार ही नहीं दिया, सड़क पर खड़े होकर संघर्ष भी किया। विशेष अतिथि जयप्रकाश नारायण ने कहा कि बिना किसी नायक से मुठभेड़ किए मनुष्य की विकास यात्रा आगे बढ़ नहीं सकती। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफ़ेसर गोपाल प्रधान ने कहा कि परिवर्तन ही एक स्थाई तत्व है, परिवर्तन सत्य है परिवर्तन ही किसी अत्याचारी शासन के प्रतिरोध का भी रास्ता तैयार करता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सेवानिवृत्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवचंद राम ने कहा कि आखिर वह कौन सी परंपराएं थीं, कौन से मूल्य थे जिनके रास्ते राहुल, गौतम बुद्ध और अंबेडकर को गुजरना पड़ा होगा। एक लंबे समय तक वह परंपराएं चली। गोष्ठी में वीरेंद्र यादव, प्रेमचंद कौशल, रमेश मौर्य, रामविलास भारती, हेमंत कुमार, जयप्रकाश धूमकेतु, अजय राय, मोती प्रधान, अनुभव दास, अब्दुल अजीम खां ,राम अवतार सिंह, अर्चना उपाध्याय, विरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed