फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शिक्षा का जतन करो, घर छोड़ो स्कूल चलो

शिक्षा का जतन करो, घर छोड़ो स्कूल चलो

Wed, 25 Jul 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Wed, 25 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। शिक्षा है अनमोल रतन, शिक्षा का सब करो जतन, घर छोड़ो स्कूल चलो है, जैसे गगनभेदी नारों के बीच मंगलवार को जनपद स्तरीय रैली में परिषदीय विद्यालयों से लेकर प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता की। नगरपालिका प्रांगण से रैली को सिटी मजिस्ट्रेट हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर भ्रमण के बाद सोनी धापा स्कूल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान में शत प्रतिशत नामांकन ही सर्व शिक्षा अभियान का एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए हर घर के सदस्यों से लेकर सभी का सहयोग उपेक्षित है। बीएसए मनोहर प्रसाद ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के प्रति विभाग जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर उप बेसिक शिक्षा अधिकारी रामचेत, जिला समन्वयक योगेंद्र यादव, नगरपालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल, एसडीआई नगर रजनीश श्रीवास्तव, एसडीआई राजीव यादव, मंजू शर्मा, श्रवण यादव, राजेश यादव, अरविंद पांडेय सहित समस्त जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जनपद स्तरीय रैली में सिर्फ नगर के शामिल रहे विद्यालय
मऊ। सर्वशिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जनपद स्तरीय रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया लेकिन इनमें सिर्फ नगर क्षेत्र के ही विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। नगर क्षेत्र के ही परिषदीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों ने जनपद स्तरीय रैली में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed