फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोहरे से प्रभावित रहा जनजीवन

कोहरे से प्रभावित रहा जनजीवन

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। शीतलहर और कोहरे के कारण गुरुवार को जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर तक बाजार में भी चहल पहल कम रही। सुबह घना कोहरे के कारण वाहनों का संचालन काफी कष्टदायक रहा। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए गए।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में आया बदलाव लोगों के लिए कष्टदायक साबित हुआ। सुबह लगभग आठ बजे तक घने कोहरे के कारण जनजीवन खासा प्रभावित रहा। मौसम में आए बदलाव का व्यापक असर नजर आया और लोग अपने घरों से देर से निकले। घना कोहरा होने के चलते लोग वाहन भी धीमी गति से चला रहे थे। मार्निंग स्कूल के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बच्चों की स्कूल बस ही छूट गई। दोपहर तक बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी देखी गई। धूप न निकलने के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर के समय गर्माहट की उम्मीद थी, लेकिन मौसम साफ न होने पर हालत जस की तस रही। उधर, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलाव न जलने से लोग कांपते देखे गए। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार मौसम में आए बदलाव से रतनपुरा बाजार सहित विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने से ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed