{"_id":"61-109040","slug":"Mau-109040-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने आसमान से देखा जमीन का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने आसमान से देखा जमीन का सच
Mau
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। पूर्व सांसद राजकुमार राय की पुण्यतिथि पर सूरजपुर में लोकनिर्माण मंत्री एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव हेलीकाप्टर से पहुंचे। पार्टी के नेताओं द्वारा जर्जर सड़क और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हाल बताए जाने पर उन्होंने आसमान से ही जमीन का सच जानने की बात कही। जबकि लोग चाहते थे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और सड़कों की जर्जर हालत जानने के लिए लोकनिर्माण मंत्री एवं सिंचाई मंत्री सड़क मार्ग से सूरजपुर पहुंचें।
सूरजपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से लोकनिर्माण मंत्री एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद शिवपाल यादव ने हेलीकाप्टर से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखा। बता दें कि मधुबन के देवारा क्षेत्र में सड़कों की हालत वर्षों से जर्जर है। कई सड़कों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मधुबन से बेल्थरारोड, मधुबन से दोहरीघाट, शहीद मार्ग, सूरजपुर-घोसी-हफना मार्ग सहित संपर्क मार्गों पर तो वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। देवारा क्षेत्र में लगातार चौथी बार बाढ़ का प्रकोप है। फसल बर्बाद हो रही है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों की फसल बर्बाद होती है। बरहजपुल, चक्कीमूसाडोही का हर वर्ष बाढ़ से घिर जाना, धरमपुर विशुनपुर आदि समस्या से देवारा के लोगों का जीवन मुश्किल भरा होता है। इन समस्याओं को लेकर जनता ने यह उम्मीद जताई थी कि मंत्री शिवपाल यादव को इस जमीनी हकीकत से रूबरू कराया जाएगा। मंगलवार को वे आए तो , लेकिन हवाई यात्रा के चलते जमीनी हकीकत से दूर ही रहे। पार्टी नेताओं के ध्यान आकर्षित करने पर उन्होंने हेलीकाप्टर से ही जमीन सच्चाई जानने की कोशिश की।