फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   987 filled nomination

प्रधानी के लिए 987 की दावेदारी

Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 987 filled nomination
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए प्रथम चरण के नामांकन के पहले दिन कोपागंज, परदहां और रतनपुरा बलाक में काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों व लावलश्कर के साथ आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए ब्लाक पर पहुंचे। महिला प्रत्याशी भी नामांकन करने पहुंची।
विज्ञापन



नामांकन के लिए दिनभर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रहीं। पहले दिन तीनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान पद के लिए 987 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा हर ब्लाक में सदस्य पदों के लिए नामांकन करने वालों की संख्या सैकड़ों में रही। देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती भी होती रही।
विज्ञापन



परदहां संवाददाता के अनुसार सोमवार को 28 नवंबर प्रथम चरण  मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से  शुरू हो गई। नामांकन के लिए  बनाए गए कुल आठ काउंटरों पर ब्लाक क्षेत्र के 51 गांवों के प्रत्याशी अपने  समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाक  मुख्यालय से लगभग दो सौ मीटर पहले ही पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी।इस  दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात रहा । एडीओ पंचायत  अवधेश सिंह ने बताया कि पहले दिन नामांकन की भीड़ देखते हुए मंगलवार को  सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत रहेगी।


 किसी भी प्रकार गड़बड़ी न हो इसके लिए  सारी तैयारी पहले से ही कर ली गई है। परदहां ब्लाक में कुल 51 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 377 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।



वहीं 667 सदस्य पदों के लिए सैकड़ों लोगों ने नामांकन दाखिल किया। कोपागंज ब्लाक में  81 ग्राम प्रधान पदों के लिए 356 प्रत्याशियों एवं 1049  सदस्य पद के लिए सैकड़ों ने नामांकन दाखिल किया। रतनपुरा ब्लाक के 77 पदों के लिए 249 प्रत्याशियों एवं 971 सदस्य पद  के लिए सैकड़ों ने नामांकन  दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed