फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   96 candidates have filed nomination

96 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Tue, 06 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 06 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
96 candidates have filed nomination
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में शामिल घोसी एवं बड़रांव ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन मंगलवार को ब्लाक एवं जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया। सुबह से ही प्रत्याशियों का ब्लाकों एवं कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने के लिए आना शुरू हो गया।
विज्ञापन



 जिला पंचायत सदस्य के पहले दिन तीसरे चरण में घोसी एवं बड़रांव ब्लाक के सात वार्डों से कुल 96 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में बड़रांव ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश, सुभाष यदुवंशी सहित हेमलता सिंह आदि ने नामांकन किया।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में तीसरे चरण में वार्ड संख्या पांच सिपाह इब्राहिमाबाद से सुभाष यदुवंशी सहित 11 ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 6 मझवारा से संगीता सिंह यादव, लीलावती सिंह यादव, मंशा यादव सहित 11 ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड संख्या 7 अरियासो से शीला सिंह, अर्चना सिंह, हेमलता सिंह सहित 13 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 19 सियरही बरजला से अखिलेश शाही सहित 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 20 गोधना से रामजनम, अवेधश बागी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।


वार्ड संख्या 21 अमिला से  नर्मदा जायसवाल, उर्मिला देवी, मोशिला चौहान सहित 14 ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 22 बोझी से पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव, मोती लाल राजभर सहित 10 ने नामांकन दाखिल किया। घोसी संवाददाता के अनुसार ब्लाक के 79 पदों पर कुल 338 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 194 पुरुष एवं 142 महिलाओं ने धूमधाम के साथ अपना नामांकन ब्लाक मुख्यालय पर आकर किया।



 इस दौरान उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।  बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार बड़रांव ब्लाक में कुल 91 पदों पर 377 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 227 पुरुष एवं 155 महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत के लिए अपना नामांकन अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed