फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   93 drivers' challans

93 वाहन चालकों के काटे चालान

Fri, 22 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
93 drivers' challans
मऊ। जनपद में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चेकिंग टीम ने सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने 93 वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों की तीन टीमों ने शहरी क्षेत्रों में वाहन चालकों के हेलमेट और सीट बेल्ट की चेकिंग किया। इस दौरान मतलूपुर मोड़, ब्रह्मस्थान और ढेकुलियाघाट पर चेकिंग की गई। चेकिंग में 26 चालक बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते पकड़े गए। जबकि तीन स्थानों पर बिन हेलमेट के वाहन वाले 67 लोग पकड़े गए। चेकिंग दल ने इन सबके विरुद्ध कार्रवाई करके निर्धारित जुर्माना लगाया। इसके अलावा चेकिंग टीम के सदस्यों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पीटीओ मानवेंद्र प्रताप ने बताया कि यह अभियान 20 फवरी तक चलेगा। उन्होंने वाहन चालकों का आह्वान किया है कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed