{"_id":"5c8e91e6bdec22068c4292ae","slug":"91552847334-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब दिखेगी चुनाव आयोग की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब दिखेगी चुनाव आयोग की सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार का जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें फ्लाइंग स्क्वॉड व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों को बताया। डीएम ने कहा सख्ती के साथ निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी पाल ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में तीन-तीन उड़नदस्ते सक्रिय हैं। एक दस्ते में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी, एक वीडियोग्राफर व तीन से चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। उड़नदस्ता रुपयों का अवैध आदान-प्रदान, शराब वितरण, भेंट या मतदाताओं को प्रलोभन देने आदि के मामले में कार्रवाई करेंगे। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने व्यापारी वर्ग व जनसामान्य से अपील की है कि बिना वैध प्रमाणपत्रों के 50 हजार से अधिक की नगदी, शस्त्र लेकर कहीं न आएं-जाएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी, सीओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, बीडीओ रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।