फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फोरलेन भूमि की पैमाईश कराने पहुंचे डीएम

फोरलेन भूमि की पैमाईश कराने पहुंचे डीएम

Thu, 14 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन भूमि की पैमाईश कराने पहुंचे डीएम
वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय फोरलेन स्वीकृत होने के बाद से जमीन अधिग्रहण के दौरान तमाम विवाद शुरु से ही सामने आ रहे हैं। कुछ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मनमानी सामने आती है तो कुछ वर्षों पुराने विवाद होते हैं। एनएचआई के अफसरों की मनमानी के विरोध में बढ़ुआ गोदाम में 150 दिन से भी अधिक समय से धरना चल रहा है। इधर एक मामला फोरलेन पर शहरोज में सामने आया। जिसका निपटारा करने गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी स्वयं पहुंच गये। उन्होंने अपने सामने जमीन की पैमाईश कराई और एसडीएम सदर से विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सदर तहसील अन्तर्गत ग्रामसभा शहरोज निवासी रामजन्म राय पुत्र स्व. लक्ष्मी राय का गाटा संख्या 678 डाड़ी मतलूपुर बाईपास के किनारे स्थित है। केंद्र सरकार द्वारा वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 को जब फोरलेन का बनाने का निर्णय लिया गया तो बाईपास को भी फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव पास हुआ। रामजन्म राय के अनुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने लेखपाल की मिली भगत से उनकी इस जमीन को फोरलेन का हिस्सा न बताकर मुआवजा देने से मना कर दिया और फाईल दबा दी। राम जन्म राय ने नवागत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम गुरुवार को राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों के साथ खुद मौके पर पहुंच गए। डीएम ने अपने सामने जमीन की पैमाईश कराई। जिलाधिकारी ने इस पैमाईश की विस्तृत रिपोर्ट शाम तक एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर को देने का निर्देश दिया। डीएम ने चेताया कि मामले में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान डीएम के साथ उपजिलाधिकारी सदर डॉ. अंकुर लाठर, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी, एनएचएआई के अधिकारी, राजस्वकर्मी सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed