फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फल एवं सब्जी मंडी को मतगणना स्थल बनाने का विरोध

फल एवं सब्जी मंडी को मतगणना स्थल बनाने का विरोध

Mon, 11 Mar 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फल एवं सब्जी मंडी को मतगणना स्थल बनाने का विरोध
उप्र उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई की बैठक नगर के अलाउद्दीनपुरा स्थित संगठन के कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय फल एवं सब्जी मंडी में मतगणना स्थल बनाया जाना गलत है। मतगणना स्थल बनाए जाने पर फल एवं सब्जी का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित होगा। व्यवसाय में लगे सैकड़ों व्यापारी तथा किसान भूखमरी के शिकार हो जाएंगे। कहा कि मतगणना तो कलेक्ट्रेट में होती थी। अगर बदलना है तो मऊ में परदहां काटन मिल तथा स्वदेशी काटन मिल वर्षो से बंद पड़ी है। उसमें जिला प्रशासन को मतगणना स्थल बनना चाहिए।बैठक में कुछ व्यापारियों ने जनपद के बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकान खोले जाने की बात कही। जिले के सभी बाजार के व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का दिन जिलाधिकारी द्वारा घोषित किया गया है। जिसमें मऊ नगर, मुहम्मदाबादगोहना में रविवार, घोसी में बुधवार, दोहरीघाट, कोपागंज में सोमवार, मधुबन, चिरैयाकोट में शनिवार, अमिला में मंगलवार, वलीदपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चित किया गया है। उस दिन जनपद के सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखें। कोई भी व्यापारी मिलावट का सामान न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed