फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ
मझवारा। घोसी तहसील के अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरीजमालपुर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इससे पहले 251 महिलाओं तथा युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर कलश स्थापित किया।
विज्ञापन

ग्रामसभा सेमरीजमालपुर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ ही प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से होते हुए सेमरीजमालपुर, रईसा, मझवारा होते हुए मंदिर स्थित पोखरे तक गई। जहां पूरे विधि विधान से अयोध्या से आए पुरोहित आचार्य राधेश्याम तिवारी संग पांच पुरोहितों ने कलश में जल भरवाया तथा पुन: यह कलश यात्रा मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के साथ संपन्न हुई। जिसमें ग्रामसभा तथा आसपास से शामिल 251 युवतियों व महिलाओं ने कलश उठाया व स्थापना कराई। इस मौके विनोद राय, अनुप राय सिप्पू, चंद्रिका यादव, पंकज राय, पवन राय, दिनेश राजभर, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। रुद्र महायज्ञ का आयोजन 17 फरवारी तक चलेगा। जहां समापन विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed