फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन

डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन

Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। महाविद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दिल होने के कारण नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि सहित कुल छह पदों के लिए तय समय में 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए रणधीर कुमार यादव, गुलशनन कुमार यादव, मु. आरिज, कुमारी बिंदु सुधांशु सिंह और गुलशन सिंह ने नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए आर्यन राज वर्मा, अभय कुमार यादव, सूरज मौर्य तथा महामंत्री पद के लिए नीलेश सिंह, शुभम विश्वकर्मा, मनीष पांडेय, शिवदास ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए मु. कासिफ, सूरज गुुप्ता, सोनू राजभर, बाली योगेश्वर राव, प्रद्युम्न पांडेय, लवकुश कुमार, अभिषेक पांडेय और पवन मौर्या ने परचे दाखिल किए। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमित कुमार निषाद, मु. शाहिद, अबु नासिर, ओम प्रकाश यादव, राजकुुमार विश्वकर्मा, शुभम यादव और आकाश पांडेय ने नामांकन किया जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एहतेशाम फैसल, मुकेश प्रजापति और विजय कुमार यादव ने नामांकन किया। कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्र ने बताया कि नामांकन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
विज्ञापन


दस प्रत्याशियों ने दाखिल किया परचा
रतनपुरा। स्थानीय क्षेत्र के मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी के छात्र संघ चुनाव में शनिवार को कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार सिंह एवं राहुल यादवने नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार और शैलेंद्र कुमार राजभर ने परचे दाखिल किए। महामंत्री पद के लिए मुनील कुमार प्रजापति और सूरज चौहान ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए मीरा आयोग और सोनू कुमार ने, संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दीनदयाल चौहान एवं राजेश प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी 2 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed