{"_id":"5b9e8d8d867a550138569fcf","slug":"91537117581-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरी समाज के उत्थान के लिए पहल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरी समाज के उत्थान के लिए पहल करे सरकार
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के कासिम टेंट हाऊस पर रविवार को मंसूरी समाज कल्याण समिति की बैठक हाजी मंजूर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी जी ने कहा कि मंसूरी समाज संगठित होकर अपना मान-सम्मान एवं राजनीतिक अधिकार हासिल करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि उठो जागो और संघर्ष करो जिससे समाज के संगठित कर उसे मजबूती प्रदान हो सके। हाजी मंजूर अहमद ने कहा कि मंसूरी समाज अति पिछड़ी मुस्लिम बिरादरी है ,इसके उत्थान एवं विकास के लिए सरकार उचित कदम उठाएं।
बैठक के समापन पर रतनपुरा ब्लाक कमेटी गठित की गई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद पर वसीम अहमद मंसूरी, उपाध्यक्ष पद के लिए जुम्मादिन मंसूरी तथा मोहम्मद सगीर अहमद मंसूरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं हाजी मंजूर अहमद को महामंत्री , खुर्शीद अहमद और सलामत उल्लाह को संगठन मंत्री जबकि राजू मंसूरी और नसीम अहमद मंसूरी, रज्जाक मंसूरी को वरिष्ठ सलाहकार चुना गया। जबकि सदस्य कार्यकारिणी में मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी, सलीम मंसूरी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। बैठक में मोहम्मद अली जान मंसूरी, एहसान मंसूरी, मोहम्मद शकील मंसूरी, रमजान मंसूरी, अलाउद्दीन मंसूरी, शहीद मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।