{"_id":"5b4502d24f1c1ba64e8b5037","slug":"91531249362-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त स्वास्थ निदेशक के निरीक्षण में सीएचसी में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त स्वास्थ निदेशक के निरीक्षण में सीएचसी में मिली खामियां
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक मंडल आजमगढ़ डॉक्टर मोईदुल्लाह खान ने मंगलवार को स्थानीय कसबा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। संयुक्त निदेशक ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। महिला चिकित्सक की तैनाती के बावजूद अस्पताल में प्रसव कम होने पर नाराजगी जताया और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। आजमगढ़ मंडल के संयुक्त चिकित्सा निदेशक डॉ. मोईदुल्लाह ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान लेबर रूम की साफ सफाई एवं चिकित्सालय में अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष जताया लेकिन उपस्थित पंजिका के अवलोकन के दौरान कुछ कर्मचारी और चिकित्सक हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। इस पर जेडी ने उनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। महिला वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय से डिलीवरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में प्रसव की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। डिलीवरी की संख्या पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए जेडी ने संचारी रोग माह के तहत क्षेत्र में दवा का छिड़काव करने पर भी विशेष प्रयास करने की बात कही और क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा दवा का छिड़काव करने का चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो पाया कि चिकित्सक अपने-अपने उपस्थिति दर्ज कराकर चिकित्सालय से नदारद हैं, जिस पर वह भड़क उठे गायब कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह आदि मौजूद रहे।