फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सफाई और सड़क की समस्या विकट

सफाई और सड़क की समस्या विकट

Wed, 16 May 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सफाई और सड़क की समस्या विकट
नगर पालिका द्वारा मुंशीपुरा पूरब को वार्ड 33 के रूप में नवीन वार्ड में सम्म्लित तो कर लिया गया, लेकिन वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बहाल नहीं किया जा सका। वार्ड में साफ सफाई की समस्या नागरिकों के लिए विकट समस्या बनी हुई है । जिसके चलते वार्डो में जगह जगह गंदगी के अंबार असानी से देखे जा सकते है। इसके अलावा कई गलियों में सड़कें और पक्की नालियां नहीं बनने से बरसात में होने वाला जलजमाव भी नागरिकों के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित होता रहा है।
विज्ञापन

2017 नगर पालिका के उपचुनाव में वार्ड 33 के रूप में मुंशीपुरा पूरब को नएा वार्ड के रूप में सम्मिलित किया गया है। नए वार्ड बनने से वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उम्मीदों को लेकर लोगों में उम्मीद जगी थी। इसके लिए बकायदा सुविधाओं को बहाल करने के लिए बड़े बड़े दावे तो किए गए। लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी वार्ड में न तो साफ सफाई कराई जा रही और न ही जर्जर सड़कों का की मरम्मत के लिए ही ठोस कदम उठाए गए। वार्ड में पिछले काफी समय से कोई सफाई न होने के चलते विभिन्न गलियों में जहां गंदगी के अंबार लगे है वहीं नाले नालियां चोक होने के चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

वार्डवासी अब्दुल वसीद का कहना है कि वार्ड में साफ सफाई न होने से गंदा पानी से संक्रामक रोगों के फैलने की अशंका बनी हुई। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। सोनू ने बताया कि वार्डो में बनी सड़के जगह जगह से जर्जर हो चुकी है, कई जगहों पर सड़क नहीं बनी है। इम्तियाज का कहना था कि वार्ड में साफ सफाई न होने के चलते नगर में सम्मिलत होने के बाद भी वार्ड की स्थिति किसी गांव से बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वार्ड में विकास का कार्य किया जा रहा है। पिछले पांच माह में 50 लाख रुपए की लागत से नाली, खंडजा निर्माण सहित दूसरे विकास कार्य कराए जा रहे है। हांलाकि वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, लेकिन इसके सुधार के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

-अब्दुल कादिर, सभासद

कोट
नए वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे है। साथ ही सभी वार्डो में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष ओझा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed