{"_id":"5adf6f3c4f1c1b9c098b649b","slug":"91524592444-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रशासन ने दिव्यांग छात्रा को स्कूल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रशासन ने दिव्यांग छात्रा को स्कूल से निकाला
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। सरकार की तरफ से दिव्यांग छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के खैराबाद स्थित अमीना नियाज चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्कूल ही यूकेजी में अध्ययनरत एक दिव्यांग छात्रा का पहली कक्षा में एडमिशन लेने से मना कर दिया। छात्रा के परिवार के लोग स्कूल प्रशासन के मनमाने रवैए से हतप्रभ हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक खैराबाद कस्बे स्थित अमीना नियाज चिल्ड्रन स्कूल से छात्रा अस्माजिया यूकेजी की परीक्षा अच्छे अंकों से पास किया। छात्रा ने जब पहली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया तो छात्रा के पिता को प्रबंधक और प्रधानाध्यापक ने स्कूल में जगह न होने की बात कह कर एडमिशन लेने से मना कर दिया। छात्रा के पिता ने प्रबंधक तथा प्रधानाध्यापक से बच्ची के एडमिशन करने के लिए काफी मनुहार की। स्कूल प्रशासन ने यह कहकर एडमिशन लेने से मना कर दिया कि स्कूल में दिव्यांग छात्राओं के लिए कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है। जिससे कि स्पेशल केयर दिया जा सके। स्कूल प्रबंधक अब्दुल लतीफ का कहना है कि मैंने छात्रा के पिता को बुलाकर किसी विकलांग विद्यालय में जहां पर की छात्रावास की सुविधा उपलब्ध हो दाखिला करा लेने की बात कही है। वहीं छात्रा के पिता जियाउद्दीन का कहना है कि बच्ची को अभी माता पिता के परवरिश की आवश्यकता है। उसे अभी से छात्रावास में डालना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन