फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छात्रों को खुले आसमान के नीचे देनी पड़ी परीक्षा

छात्रों को खुले आसमान के नीचे देनी पड़ी परीक्षा

Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को खुले आसमान के नीचे देनी पड़ी परीक्षा
विज्ञापन

कोपागंज(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम सभा कोपा कोहना में स्थित विद्यालय के कमरों में सोमवार को हिस्सेदारी के विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात्रि पुलिस ने ताला बंद कर दिया। इसके चलते मंगलवार की सुबह दो वर्षीय अरबिया का परीक्षा देने आये छात्रों को इस भीषण गर्मी व तेज धूप में जमीन पर टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना स्थित नेसार मॉडल स्कूल पर मिनिस्ट्री आफ एच आर डी द्वारा संचालित दो वर्षीय अरबिया डिप्लोमा परीक्षा चल रही है। इसमें कुल 270 छात्र परीक्षाएं दे रहे हैं।

बता दें कि सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद गेट में ताला बंद कर अध्यापक घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच हिस्सेदारी का विवाद बताते हुए स्कूल के मालिक गुफरान के भाई इमरान अपने कुछ अन्य दबंग व्यक्तियों के साथ अध्यापकों के सामने स्कूल के गेट का ताला तोड़ अंदर घुस कर फ़ीस के 9500 रुपये लेते हुए जरूरी कागजात उठा लिया। घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र द्वारा स्कूल प्रबंधक सहित पुलिस को दी। पुलिस ने रात नौ बजे स्कूल में घुसी महिलाओं को बाहर निकलवाते हुए दो कमरों में ताला बंद कर दिया। इसे लेकर विद्यालय पर अरबिया डिप्लोमा के परीक्षार्थियों को इस भीषण गर्मी के मौसम में तेज धूप के बीच जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। उधर प्रबंधक की भाभी गुलनार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed