{"_id":"5adcd5984f1c1b350a8b5efc","slug":"91524422040-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का भारत बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का भारत बनाने का लिया संकल्प
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मऊ। भाकपा माले का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर मोदी शासन और संघ ब्रिगेड को परास्त करने तथा जनता का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि बसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हो गए हैं। छात्रों को देशद्रोही साबित करने तथा शिक्षण संस्थानों को देशद्रोह का अड्डा बनाने की साजिश हो रही है। मजदूर, किसान, कारोबारी सहित हर तबका सरकार की जनविरोधी नीतियों से कराह रहा है। भाजपा जनता के बड़े हिस्से का इस्तेमाल दलितों, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है। देेश में भाजपा के खिलाफ भारी पैमाने पर लोग अपने-अपने सवाल पर आक्रोशित हैं। हम लोगों को इस आक्रोश को जनता के बीच जाकर संगठित करने और भाजपा को परास्त करने में पूरी ताकत झोंक देने की जरूरत है। इस अवसर पर विनोद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, इजरार रजा, विद्याधर, गिरजा प्रसाद, संजय, रामबली आदि शामिल रहे।