फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किशोर के अपहरण में दो के विरुद्ध मुकदमा

किशोर के अपहरण में दो के विरुद्ध मुकदमा

Thu, 14 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
किशोर के अपहरण में दो के विरुद्ध मुकदमा
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी एक किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने गांव के दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। दर्ज मुकदमा के अनुसार मिश्रौली गांव के रामजन्म का 10 वर्षीय पुत्र कन्हैया 19 नवम्बर की शाम को गांव में ही बृजवासी के घर पर ब्रम्हभोज में गया था। आरोप है कि वहीं पर उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर अपहृत करृदिया गया। 25 नवंबर की सुबह कंहैया प्रद्युम्न और रामअशीष के घर के बगल में बेहोशी की हालत में मिला था। होश में आने पर कन्हैया ने बताया कि मुझे कोई पावडर सुंघा कर प्रद्युम्न और रामअशीष ने बेहोश करके छिपा कर रखा था।कोतवाली पुलिस ने पिता के तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है। इस बाबत सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते ऐसे आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed