फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का किया वादा

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का किया वादा

Wed, 06 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का किया वादा
कुसुम्हां। विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम सभा गोंठा स्थित कृषि मंडी में बुधवार को किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर घनश्याम पटेल रहें।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रुप से किसानों की सरकार है। इस वर्ष 50 लाख टन आलू की खरीद की जाएगी। किसानों की समस्या को देखते हुए तथा 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी। यह कार्यक्रम उप्र के 75 जिलों में चल रहा है। तथा इसी तरह से इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माधव किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय उर्फ बंटी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता , भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रहे, लेकिन वे किन्हीं कारणों से नहीं आए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश राय ने की तथा संचालन जिला मंत्री संतोष राय ने किया इस मौके पर शकुऩ्तला चौहान , रामअधीन पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष दोहरीघाट , आनन्द चौधरी , कंवल गिरी ,गनेश सिंह , केशभान राय , पंकज मद्धेशिया , सच्चिदानन्द चौहान ,राकेश सिंह , गौरव मिश्रा , लालचन्द चौहान , मोती चौहान ,मुन्नर चौहान इत्यादि रहे। वहीं क्षेत्र के किसान परिवहन मंत्री के आने की सूचना पर कंचनपुर हेमई गांव के आवास में धन उगाही को लेकर पत्रक देने आये थे। कुसुम्हां क्षेत्र के किसान कुसुम्हां में रोडवेज बस के स्टाप व कुसुम्हां से मादी तक रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर मंत्री से मिलने गये थे पर मंत्री के नहीं आने से निराश होकर वापस लौट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed