{"_id":"62054a31eb76de18295393c0","slug":"90-nomination-forms-sold-on-the-first-day-not-a-single-one-filed-mau-news-vns63797959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिके 90 नामांकन फार्म, एक भी दाखिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। विधान सभा चुनाव के लिये नामांकन के साथ ही आवेदन पत्र की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरु हो गयी। पहले दिन 90 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। लेकिन एक भी नामांकन पत्र दाखिन नहीं किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहले दिन विधानसभा 353 मधुबन में 36, विधानसभा 354 घोसी में 11, विधानसभा 355 मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) में 22 और विधानसभा 356 मऊ में 21 नामांकन फार्मों की बिक्री की गई। ऐसे में नामांकन के पहले दिन सभी विधानसभाओं को मिलाकर कुल 90 फार्म खरीदे गए। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। निर्धारित रूट से ही प्रत्याशी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और पर्चा खरीदकर निर्धारित रूट से ही बाहर निकले। भूतल स्थिति दो नामांकन कक्षो में विधानसभा मधुबन एवं घोसी तथा प्रथम तल स्थित दो नामांकन कक्षों में सदर एवं मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के नामांकन कार्य संपन्न किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।