फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   90 meters of cable stolen from the tubewell supplying three overhead tanks.

Mau News: तीन ओवरहेड टैंक के लिए लगे ट्यूबवेल से 90 मीटर केबल चोरी

Tue, 01 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
90 meters of cable stolen from the tubewell supplying three overhead tanks.
मझवारा। घोसी ब्लॉक क्षेत्र की पवनी, खैरा मुहम्मदपुर और दरियाबाद ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक से पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल चलाने के लिए लगाए गए सोलर पैनलों की 90 मीटर विद्युत केबल अज्ञात चोर काटकर उठा ले गए। केबल चोरी होने से ओवरहेड टैंक और पंपिंग व्यवस्था बंद हो गई है। इससे तीनों गांवों के 874 घरों में रहने वाली करीब 6,358 की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। बताया जा रहा है कि खैरा मुहम्मदपुर में करीब एक महीने पहले भी चोर सोलर पैनल की केबल काटकर ले गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से दोबारा केबल लगाई गई थी। अब एक बार फिर केबल चोरी होने से पेयजल योजना की व्यवस्था चरमरा गई है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच 10 दिनों से जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पानी की किल्लत का सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और निजी साधनों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्द केबल लगाकर बहाल होगी आपूर्ति
मझवारा। जल निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केबल चोरी होने की सूचना गार्ड के माध्यम से मिली थी। मामले के निस्तारण और कानूनी कार्रवाई के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होते ही नई केबल लगवाकर जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पैनल में लगाए गए केबल चोरी के मामले में जांच कराई जा रही है। इसमें वहां ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर और गार्ड की भी जिम्मेदारी तय होगी। इसपर भी जांच की जा रही है। तीनों जगह नई केबल लगाकर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - रामेश्वर दयाल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed