{"_id":"68b348926c35c8c3ec0bc685","slug":"9-b-gang-goons-attacked-principal-and-teacher-condition-critical-mau-news-c-295-1-mau1002-132866-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 9-बी गैंग के बदमाशों ने प्रधानाचार्य और शिक्षक पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 9-बी गैंग के बदमाशों ने प्रधानाचार्य और शिक्षक पर किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनीभार गांव के पास बदमाशों की पिटाई से घायल होकर अस्पताल में भर्ती प
मऊ। फार्मेसी कॉलेज की छुट्टी के समय बाइक से चक्कर लगाने से मना करना प्रधानाचार्य और शिक्षक को भारी पड़ गया। शुक्रवार रात 9-बी गैंग के बदमाशों ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनीभार गांव के बाहर हमला कर प्रधानाचार्य और शिक्षक को लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रानीपुर के तेंदुली गांव निवासी वीरेंद्र यादव फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। तेंदुली निवासी बृजेश यादव उसी कॉलेज में शिक्षक हैं। शुक्रवार की शाम एक ही बाइक से थाना क्षेत्र के बभनीभार गांव में दोस्त के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते समय 9-बी गैंग के सुनील यादव, सचिन यादव, उदयराज यादव, भुनेश्वर पासवान, अवनीश यादव सहित पांच अज्ञात लोगों ने गांव के बाहर पुलिया के पास बाइक रोकवा ली। रॉड और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखकर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हीं की मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर आजमगढ़ चले गए।
कॉलेज का चक्कर लगा कर छात्राओं से करते थे अभद्रता
घायल वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोपहर में फार्मेसी कॉलेज की छुट्टी होने पर गैंग के सभी बदमाश युवक बाइक से चक्कर लगाते थे और छात्राओं के साथ अभद्रता करते थे। मना करने पर सुनील यादव से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने हमला किया है।
-- -- -- -- --
कोट -
तेरहवीं के कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- पंकज पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी थाना