फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8966 Case Solved

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8966 मामले हुए निस्तारित

Sat, 12 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 12 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
8966 Case Solved
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज अनिरुद्घ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी कचहरी सहित जिले के विभिन्न न्यायालयों व कार्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के आठ हजार 966    वाद का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



यह जानकारी देते हुए लोक अदालत के नोडल अधिकारी डा. दीपक स्वरूप सक्सेना व प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज अनिरुद्घ सिंह ने दस मामलों का निस्तारण किया। जिसमें चार वाहन दुर्घटना के मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



एडीजे डा. अजय कुमार ने पांच वाहन दुर्घटना के मामलों का निस्तारण किया। वहीं तीन प्रकीर्ण वाद का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर एक नीरज निगम ने कुल 15 वाद का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर दो डा. दीपक स्वरूप सक्सेना ने सात मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट धमेंद्र कुमार पांडेय ने वाहन दुर्घटना के एक मामले का निस्तारण करते हुए 60 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश लालमणि प्रसाद ने 307 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। सीजेएम अली रजा 1901 वाद का निस्तारण किया।


 सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रमोद कुमार सिंह ने 53 मामलों का निस्तारण किया। जेएम अचल प्रताप सिंह ने 262 वाद का निस्तारण किया। सिविल जज जूूनियर डिवीजन सदर प्रवींद्र कुमार ने 52 मामलों का निस्तारण किया।


मुंसिफ मुहम्मदाबादगोहना जयहिंद कुमार सिंह ने नौ वाद का निस्तारण किया। कलेक्टर ने 42 वाद का, एडीएम ने 40, नगर मजिस्ट्रेट ने 125, एसडीएम सदर ने 461, घोसी एसडीएम ने 175, मधुबन एसडीएम ने 137, मुहम्मदाबादगोहना एसडीएम ने 94 सहित राजस्व के कुल 3360 तथा



 किशोर न्याय बोर्ड के पांच, उपभोक्ता फोरम के सात मामले, चकबंदी के 200, नगर पंचायतों के 446, एआटीओ के 205, आबकारी के 1650, मनरेगा के 16, मनोरंजन के 47, वन विभाग के 13, पुलिस विभाग के 297 लीड बैंक के 139, वाटमाप के चार, विद्युत के 17 मामलों का निस्तारण हुआ। वही बैंकों के प्रीलेटिगेशन के माध्यम से 524 मामले निस्तारित हुए। लोक अदालत संपन्न हो जाने पर प्राधिकरण के सचिव ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed