फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   82.3 percent of the workers got vaccinated in the third round

तीसरे दौर में 82.3 फीसदी कर्मियों को लगा टीका

Fri, 19 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
82.3 percent of the workers got vaccinated in the third round
मऊ। जिले में दूसरे चरण में तीसरे दौर का टीकाकरण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान जिला और महिला अस्पताल के साथ सात ब्लाकों के सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में देर न हो इसके लिए नौ अस्पतालों पर 14 केंद्र बनाए गए थे। शाम पांच बजे तक चले टीका करण के दौरान 2074 फ्रंटलाइन वर्करों में से 1706 को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 82.3 फीसदी है। सभी केंद्रों पर 65 फीसदी से अधिक टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीककरण के दूसरे चरण के तीसरे दौर में बृहस्पतिवार को फ्रंटलाइन वर्करों में सिपाही होमगार्ड के साथ पंचायती राज कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनकी संख्या 2074 थी। अपनी बारी आने पर पुलिसकर्मी होमर्गा के साथ पंचायती राज के कर्मचारी काफी उत्साहित थे। इस दौरान सभी समय से केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। हालांकि सुरक्षा के इंतेजाम पूर्व की भांति था, लेकिन एकबारगी होमगार्डो की भीड़ अस्पताल पर पहुंचने से टीकाकरण के लिए बनाया गया स्थल छोटा पड़ गया। आलम था कि जिला अस्पताल तथा महिला अस्पताल में बनाए गए केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के चलते फ्रंटलाइन वर्करों के बीच सोशल डिस्टेसिंग का मानक टूट गया। महिला जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर चौथे तल तक केवल फ्रंटलाइन नजर आ रहे थे। वहीं जिला अस्पताल में मुख्य गेट से लेकर टीकाकरण केंद्र तक फ्रंटलाइन वर्करों की लाइन नजर आई। काफी मशक्कत के बाद स्वास्थ्य, पुलिस तथा प्रशासन के नोडल अधिकारियों द्वारा मामले को संभालते हुए टीकाकरण को संपन्न कराया गया। सकारात्मक बात है कि अब तक संपन्न हुए टीकाकरण के दौर का सबसे ज्यादा टीका का ग्राफ का रिकार्ड इस दौर में बना। 2074 लक्ष्य के सापेक्ष 1706 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण का ग्राफ नौ अस्पतालों में सर्वाधिक 93.2 प्रतिशत का रिकार्ड घोसी सीएचसी का रहा। जहां 117 के सापेक्ष 109 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं फतेहपुर मंडाव में 227 के सापेक्ष 188 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीका का ग्राफ 82.3 फीसदी रहा। वहीं जिला महिला अस्पताल में 533 के सापेक्ष 485 लोगों ने टीका लगवाया। यहां पर 91 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में 477 के सापेक्ष 402 लोगों को टीका लगाया गया। यह संख्या प्रतिशत में 84.3 रही। मोहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर 286 के सापेक्ष 189 लोगों को टीका लगाया गया। यहां सबसे कम 66.1 फीसदी टीका करण का कार्य हुआ। इसीक्रम में परदहां में 334 के सापेक्ष 252 लोगों ने टीका लगवाया, यह संख्या 75.4 फीसदी रहा। रतनपुरा सीएचसी पर 100 के सापेक्ष 81 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 81 फीसदी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर सुबह से शाम तक सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, डॉ. पदम जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली केंद्रों पर पहुंचकर मानीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन

आज सात अस्पतालों पर लगेगा टीका
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि दूसरे चरण में तीसरे दौर का टीकाकरण शुक्रवार को आठ अस्पतालों में किया जाएगा। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, परदहा, रानीपुर, बड़राव, घोसी, कोपागंज, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना अस्पतालों में 15 केंद्रों पर 2020 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed