फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2090 की जगह आए सिर्फ 791 परीक्षक

2090 की जगह आए सिर्फ 791 परीक्षक

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
2090 की जगह आए सिर्फ 791 परीक्षक
यूूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन नगर सहित जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शत प्रतिशत परीक्षक नहीं पहुंचे। परीक्षकों की संख्या कम होने के चलते मूल्यांकन पर असर पड़ा। 2090 परीक्षकों के सापेक्ष 791 परीक्षक आए। इसके चलते 25671उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से 5.83 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2090 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक लगभग 95 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं आ पाई हैं।इसके लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के तीसरे दिन माध्यमिक शिक्षक संघ की चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी काफी संख्या में परीक्षक गायब रहे। मूल्यांकन कार्य के तीसरे दिन शहीद इंटर कालेज मधुबन में 267 परीक्षक ड्यूटी पर आए। इसके चलते 6562 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका। जबकि 1.63 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 611परीक्षकों को लगाया गया है। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुस्लिम इंटर कालेज 1.42 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।मूल्यांकन के तीसरे दिन 201 परीक्षक आए। प्रधानाचार्य इश्तेयाक अहमद ने बताया कि छह हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। एएल नोमानी इंटर कालेज में 1.66 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 703 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। तीसरे दिन 225 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि 10 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। तालीमुद्दीन इंटर कालेज में रविवार को 98 परीक्षक आए। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मजहर अली ने बताया कि 3109 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed