मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शनिवार को रौजा स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित व्यापारी साथियों को जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल ने प्रयागराज में आयोजित प्रांतीय बैठक में लिए गए व्यापारी हित के निर्णय से अवगत कराया। राम गोपाल ने बताया कि बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ जीएसटी की जटिलताओं को सरल करने की मांग की गई। बोले, देश में एक कानून लागू किया जाए, मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के विकास में सबसे अधिक योगदान व्यापारियों का होता है, क्योंकि सबसे अधिक राजस्व व्यापारी वर्ग देने का काम करता है। सरकार उसकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नही उठाती है, व्यापारी समाज को अविलंब शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाना चाहिए। जीएसटी कर प्रणाली को सरल कर व्यापारियों को दो किलो वाट बिजली कनेक्शन को कमर्शियल से हटा कर घरेलू किया जाए। बैठक को संगठन के जिला महामंत्री कन्हैया जायसवाल, अजहर फैजी, हाजी हबीबुल्ला, इफतेखार, अलंकार, अशोक सिंह, श्याम मद्धेशिया, जावेद अहमद, तरफदार और अभिषेक मद्धेशिया सहित अन्य व्यापारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से राम अवध सिंह, सुभाष कनौजिया, गामा यादव, आनंद गुप्त, हरि शंकर गुप्ता, अरून जायसवाल, विनय, अनिल बरनवाल, दिलीप गुप्ता, हेमराज, नेयाज अहमद, फैयाज अहमद, अभय कन्नौजिया, पारसनाथ, मुन्ना चौरसिया, रामकेर विश्वकर्मा, अमित गुप्त, वीरेंद्र चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।