{"_id":"5c7ffe93bdec22143f756a63","slug":"81551892115-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों का बनेगा हेल्थकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों का बनेगा हेल्थकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किशोरियों में खून की कमी की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवारा मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के चारों तहसील में एएनएम केंद्र पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ किशोरियों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। पखवाड़े को लेकर बुधवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बैठक कर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों तथा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सीएमओ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर पोषण पखवारा मनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। इसके तहत आठ मार्च को जिले के सभी एएनएम सब सेंटर पर किशोरी दिवस मनाया जाएगा और हर किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। पखवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से कार्य करते हुए 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई तथा वजन की माप करना और खून की जांच करेंगी। कहा कि पखवाड़ा में किशोरियों को उनके हीमोग्लोबिन के स्तर को बताने के साथ ही उसे उनके कार्ड में भी दर्ज किया जाएगा। इस दिवस पर खून की जांच रिपोर्ट के आधार पर किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान.पान संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। स्कूल न जाने वाली किशोरियों की जांच एएनएम द्वारा उप केंद्र पर प्रात: कालीन सत्र में किया जाएगा। जबकि स्कूल जाने वाली सभी किशोरियों की भी ऊंचाई, वजन और खून की जांच एएनएम सेंटर पर होगा। सभी किशोरियां सेंटर पर पहुंचे इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक की भी मदद ली जाएगी। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एम लाल, डॉ. पीके राय, यूनीसेफ डीएम सरोज राना, सुनिता सिंह, दुर्गाप्रताप सिंह, कामाख्या मौर्या सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
इनसेट
अलग अलग कार्यक्रम से करेंगे जागरूक
मऊ। सीएमओ ने बताया कि पखवारे के दौरान 8 मार्च को किशोरी दिवस का आयोजन किया जाएगा। जबकि 9 मार्च को ग्राम स्वास्थ्यए स्वच्छता
तथा पोषण दिवस और कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का चिन्हाकन किया जाएगा। इसीक्रम में 10 मार्च को साइकिल रैली कर पोषण से संबन्धित जनजागरूकता बढ़ाना और 11 मार्च को स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी तथा 13 मार्च को वीरांगना दल द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी।