{"_id":"5c55db9fbdec224dce166446","slug":"81549130655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित उत्तर वाहिनी तमसा तट पर नौसेमर घाट स्थित बारह दुआरिया मंदिर पर शनिवार को श्री हनुमत कृपा सेवा समिति की तरफ से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख कमलेश जी महाराज ने भजनों के माध्यम से भक्तों को भक्ति भावना से ओत प्रोत कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमानजी का नाम मात्र का जप करने से मनुष्य के सभी दु:ख संकट कट जाते है। साथ ही सभी यथोचति मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि आज देवाधिदेव महादेव जी के दरबार मे समिति को पाठ करने का अवसर मिला और हम सभी को बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समिति के सेवक डॉक्टर राम गोपाल गुप्त ने कहा कि इस भोले बाबा के पावन मंदिर का महत्व अपार पार है। यहां से कोई भी सवाली खाली हाथ वापस नही जाता है। सुंदरकांड के संगीतमय पाठ के बाद जगतजननी जगदंबा की आरती उतारी गई, साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। पाठ के दौरान मुख्यरुप से अजय कुमार गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अनिल शर्मा, सच्चिदानंद ,संजय वर्मा, श्रीराम लोहिया, रघुनाथ चौहान, राजनारायण सिंह, श्याम मद्धेशिया ,आनंद गुप्ता, संजय सर्राफ, संतोष मद्धेशिया, ऋषि यादव, अनिल यादव, ओम प्रकाश ,तरुण कुमार, डा. बीबी राय, किसान नेता देव प्रकाश राय, अर्जुन राजभर ,राजेंद्र मौर्य, धर्मराज मौर्य सहित सैकड़ों श्रद्घालु मौजूद रहे।