{"_id":"5c55d5f7bdec224bc356ec55","slug":"81549129207-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसुल हसन बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमसुल हसन बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में मतगणना हुई । जिसमें शमसुल हसन अध्यक्ष और दरोगा सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए । परिणाम की अधिकृत घोषणा सोमवार चार फरवरी को अपराह्न 1:30 बजे आम सभा की बैठक में होगी। मतगणना को लेकर शनिवार को पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। इस दौरान सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया तथा खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि शनिवार को हुई मतगणना में शमसुल हसन को 379 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र राय को 103 वोटों से पराजित किया। राजेंद्र राय को 276 मिले। इसी क्रम अमरनाथ सिंह को 212 मत प्राप्त हुआ । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामअवध भारद्वाज 461 वोट पाकर विजयी हुए । इस पद पर अन्य विजय कुमार को 390 मत प्राप्त हुआ । जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार यादव जीते, उन्हें 369 मत मिला। इस पद पर नवीन कुमार दुबे को 272 और मोहम्मद आरिफ को 203 वोट प्राप्त हुआ । महामंत्री पद से मैदान में उतरे छह में से 263 वोट पाकर दरोगा सिंह चुनाव जीते, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवप्रसाद श्रीवास्तव 196 वोट पाकर दूसरे, अजय कुमार सिंह 182 वोट पाकर तीसरे, लक्ष्मीकांत यादव 131 वोट पाकर चौथे स्थान पर, रूपेश कुमार पांडेय 71 वोट पाकर पांचवें तथा 23 वोट पाकर सतीशचंद्र मौर्या छठवें स्थान पर रहे। दरोगा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 67 वोटों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर रामसमुझ यादव को 445 मत, प्रवीण कुमार मिश्रा को 464 मत तथा मुकेश भारद्वाज को 438 मत मिले । ये तीनों लोग विजयी हुए। इसी पद से मैदान में उतरे कमलेश कुमार को 421 वोट मिला। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा चार फरवरी को अपराह्न 1:30 बजे आम सभा की बैठक में की जाएगी। सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 19 , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 26 ,महामंत्री पद पर चार और संयुक्त मंत्री पद पर 3 मत अवैध हुए। मतगणना को लेकर सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त रहा। एएसपी एसके श्रीवास्तव और नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद कचहरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।