फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए

हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए

Fri, 07 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में हुए जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या और बवाल के मामले में रतनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच कराने की मांग को लेकर बाजपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि विवादित जमीन का मुकदमा एसओसी चकबंदी बलिया में सालों से चल रहा है। सीओ चकबंदी के 31 जनवरी 1978 को पारित आदेश का अनुपालन न होने से उस जमीन को लेकर कुछ लोग हमेशा मारपीट करने पर उतारू रहते थे। इसी वर्ष 26 जुलाई को इसे लेकर गांव के लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में शिकायत आने पर सीएमओ ने एक्सरे रिपोर्ट को संदिग्ध मानते हुए तीन अक्टूबर 2018 को पुलिस को दुबारा एक्सरे कराने को कहा था। लेकिन चौकी प्रभारी ने अब तक एक्सरे नहीं कराया। विवादित भूमि को कुर्क करने के लिए खेत के मालिकों की ओर से एसडीएम सदर के न्यायालय में मुकदमा किया गया। एसडीएम ने 31 जुलाई 2018 को पुलिस से धारा 145 की रिपोर्ट मांगी थी। एसडीएम ने 24 सितंबर को पुलिस से दुबारा रिपोर्ट मांगी। पुलिस की मिलीभगत से मनबढ़ों ने 26 नवंबर 2018 की रात में गन्ना की फसल जबरन काट ले गए। इसकी सूचना भी पीड़ित पक्ष के लोगों ने चौकी की पुलिस को दिया। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती।
विज्ञापन

जिसका नतीजा रहा कि 30 नवंबर की सुबह गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। ज्ञापन में कहा गया है कि बाजपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच दूसरे थाने के किसी विवेचक से कराई जाए, जिससे दोषियों को बच निकलने का मौका न मिले और निर्दोषों को न फंसाया जा सके। प्रार्थनापत्र सौंपने वालों में किसान सभा के नेता देवेंद्र प्रसाद मिश्र , मुन्ना यादव , रमाशंकर यादव, संजय यादव ,सुनील यादव और बृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed