फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मनुष्य के सत्कार से होती है परमात्मा की प्राप्ति

मनुष्य के सत्कार से होती है परमात्मा की प्राप्ति

Thu, 06 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मनुष्य के सत्कार से  होती है परमात्मा की प्राप्ति
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक क्षेत्र के अछार गांव स्थित बाबू का पूरा चल रहे शतचंडी महायज्ञ का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गांवों के श्रद्धालुओं ने मौके पर पहुंच कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। साथ ही यज्ञ में आहुतियां देने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के दौरान क्षेत्र में खुशहाली, देश की तरक्की की प्रार्थना की गई। किसानों की खुशहाली के लिए धरती माता को प्रसन्न करने के निमित्त उनके नाम से भी यज्ञ में आहुति दी गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमलेश महाराज ने कहा कि मानव सेवा से परमात्मा की प्राप्ति होती है। परमात्मा हर मनुष्य में व्याप्त है। ज्ञान रूपी चक्षु से ही उसका दर्शन हो सकता है। उन्होंने रामचरित मानस को मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि उसके प्रत्येक चरित्र समाज को नई दिशा देते हैं। मानस की शिक्षा का अनुसरण करने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा। इस मौके पर संदीप मौर्य, संदीप शर्मा, चंदन शर्मा, नीकी मौर्य, संजीत, सिंटू, अजय शर्मा, धर्मेंद्र, दीपक, अजय ,सत्यम, गोलू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed