{"_id":"5c080870bdec2241c9370b2b","slug":"81544030320-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा व दूसरे हिंसाओं को विरोध करे महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू हिंसा व दूसरे हिंसाओं को विरोध करे महिलाएं
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महिला समाख्या की ओर से महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत तीन ब्लाकों में प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
रानीपुर ब्लाक के बसारथपुर इंटर कॉलेज, बड़राव ब्लाक के जमुआरी उच्च प्राथमिक विद्यालय और रतनपुरा ब्लाक के मखना प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक कनक प्रभा ने महिला हिंसा के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को हिंसा के प्रति आवाज बुलंद करने के लिए 25 नवबंर से 9 दिसंबर 2018 तक महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं को उन पर होने वाले हिंसा को खत्म करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा सके। साथ ही साथी मंच मेला भी मनाया जा रहा हैं। जहां छात्र/छात्राओं के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने एवं आवाज बुलंद करने की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर अंजू, मंजू, विभा, इंदू आदि मौजूद रही।