फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का कस्बे में प्रथम आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत उपेंद्र दत्त शुक्ला ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। महा गठबंधन विपक्ष की एक चाल है क्योंकि कि इस बारात का कोई दूल्हा नहीं है, चुनाव से पहले ही ये विखर जायेंगे, आप सबको 2019 को सफल बनाने के लिए कमर कस कर तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत पीएम के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने जा रहा पूरी दुनिया हमारी संस्कृति को अपना रही है। दावा किया कि देश अपने बल पर मजबूत हो रहा है , राफेल सौदे पर कांग्रेस देश को बहकाने की कोशिश कर रही है लेकिन सफल नहीं हो पा रही है। कहा कि सरकार प्रदेश में बेहतर काम कर रही है, माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक नरेन्द्र सिह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ,भाजपा नगर चेयरमैन जोगी सोनकर, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, रामअधीन पांडेय, पंकज तिवारी, पंकज मद्धेशिया, अवधेश राय, बबलू गुप्ता, श्री कान्त श्रीवास्तव, श्रृषिराज मिश्रा, विनय जायसवाल, हेमंत राय, मोती चौहान समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed