{"_id":"5b901a76867a5501346c1f89","slug":"81536170614-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कटेगा वेतन
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के सभी खंड जिला कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक हुई। डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्रों से गैर हाजिर रहने वाली वाली कार्यकर्ताओें का वेतन काटने को कहा।
बुधवार को विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में डीपीओ केएम पांडेय ने कहा कि एक से 30 सिंतबर तक राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है। बावजूद इसके कई केंद्रों पर पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ता केंद्रों पर विलंब से पहुंचने और समय से पूर्व केंद्रों से निकलने की शिकायतें मिल रही है। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं की लापरवाही के चलते केंद्रों पर दर्ज बच्चों में अधिकांश बच्चें नहीं पहुंच पा रहे है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के न खुलने की शिकायतें भी आ रही हैं। उन्होंने सभी सीडीपीओ अपने अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी करें। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाली कार्यकर्ताओं का वेतन काटने की कार्रवाई करें। ताकि उनकी इस आदत पर अंकुश लग सके।