फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जर्जर बिजली के पोल दे रहे हैं हादसों को आमंत्रण

जर्जर बिजली के पोल दे रहे हैं हादसों को आमंत्रण

Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जर्जर बिजली के पोल दे रहे हैं हादसों को आमंत्रण
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए बिजली के खंभे काफी सालों से मरम्मत के अभाव में जर्जर और बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में यह हादसों का सबब बन रहे। दशहत जदा लोग विभाग से इसे बदलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक के पिपरीडीह, भार, ओन्हाईच, पतिला, उस्मानपुर, सुवरावोझ, हासपुर, खरगजेपुर, सिहांव, ताजपुर, कहिनौर, महलीपुर, सरेजा, मंसड़ी, बबुआपुर सहीत बिभिन्न गांवो में विद्युतविभाग की लापरवाही के चलते कई तिरछे लटके विद्युत पोल बड़े हादसों का संकेत दे रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद भी इन पोलों को लेकर संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते कभी भी पोलों के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता हैं। क्षेत्र के अवनीश बरनवाल, संजय सिंह, गुड्डू देववंशी, रजापत प्रजापति, गिरीश, मनैज, सुनील का कहना है कि जर्जर तारों और पोलों को बदलने की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इस संबंध में एसडीओ अमित कुमार गुप्त ने बताया कि उनके पास जर्जर पोल और तारों की जानकारी नहीं हैं। इस संबंध में जानकारी लेकर समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed