फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोतवाली में शांति समिति की बैठक

कोतवाली में शांति समिति की बैठक

Tue, 19 Mar 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
भदोही। रंगों के पर्व होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभ्रांतजन के सहयोग के लिए सोमवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कोतवाली परिसर में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित है। इसके बाद सड़क पर होली खेलने की इजाजत नहीं होगी। इसमे संभ्रांतजनों से सहयोग मांगा। कहा कि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जनता को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
डीएम ने कहा कि दोपहर एक बजे तक होली खेलने के निर्धारित किया गया है। इसके बाद सायं सात बजे मर्यादपट्टी से होली मिलन का जुलूस निकाला जाएगा जो आनंद नगर रेलवे फाटक पर समाप्त होगा। कहा कि होली अधर्म पर धर्म की की जीत का प्रतीक है। हम सबको मिल कर राक्षस के अहंकार को नाश करने का संदेश देती है। कहा कि पर्व पर शांति व्यवस्था हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। एक दूसरे का आदर करना ही होली है। जिसे ध्यान में रखना है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमार ने बताया कि पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर हम गंभीर हैं। नगर में जगह जगह सुरक्षा बलो की तैनाती कराई जा रही है। कोई नई परंपरा शुरु नहीं की जा सकेगी। आप लोग होलिका दहन के समयानुसार होलिका जलाएं। किसी गड़बड़ी अथवा व्यवधान को सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन के प्रति आगाह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ भूषण वर्मा, भगवानदास गुप्ता, गोविंद प्रसाद, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। मुख्य रुप से दिलीप गुप्ता, हसनैन अंसारी, विनीत बरनवाल, गुलाम संजरी, शफीक अहमद, हसीब खां, अख्तर खां, अजय सिंह, गिरधारी जायसवाल, डीएम सिंह, शिवनरेश यादव, दीपू विश्वकर्मा, बृजेंद्र राय, राजेश सिंह, सुहैल अंसारी, माशूक खां, प्रदीप मिश्रा, राकेश गुप्ता, हन्नान अंसारी, आदिल शेख, नजरुद्दीन, घनश्याम वर्मा, जेई धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, खुर्रम अंसारी, हेमंत सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed